Search

 
 
 

नेशनल एसटी आयोग की टीम संदेशखाली मामले की जांच करने बंगाल पहुंची, क्षेत्र का दौरा करेगी

 
Kolkata : खबर है कि संदेशखाली मामले की जांच करने के लिए नेशनल एसटी आयोग की टीम आज गुरुवार को वहां जा रही है. जानकारी के अनुसार नेशनल एसटी आयोग का तीन सदस्यीय दल उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में आदिवासी महिलाओं के यौन उत्पीड़न की शिकायतों की जांच के लिए पश्चिम बंगाल पहुंच गया है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

टीम  आदिवासियों की जमीन हड़पने की शिकायतों की  भी जांच करेगी

सूत्रों बताया कि उपाध्यक्ष अनंत नायक की अगुवाई वाला दल टीएमसी से जुड़े लोगों द्वारा आदिवासियों की जमीन हड़पने की शिकायतों की भी जांच करेगा. बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग पहले ही इस मामले में संज्ञान ले चुके है. यह भी खबर है कि एसटी आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और राज्य पुलिस प्रमुख को भी नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा है.

भाजपा संदेशखाली पर डॉक्यूमेंट्री जारी करने जा रही है

संदेशखाली में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर राजनीतिक हंगामा मचा हुआ है. भाजपा आज संदेशखाली पर डॉक्यूमेंट्री जारी करने जा रही है. इधर बंगाल पुलिस का भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकार पर आरोप है कि उन्होंने संदेशखाली को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान एक सिख आईपीएस अधिकारी को खालिस्तानी कहा. इस मामले में बंगाल पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही