Search

 
 
 

नेशनल स्ट्रैंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप : शुभम जूनियर वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियन

 
Ranchi : उदयपुर में आयोजित 33वीं नेशनल स्ट्रैंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रौशन किया. इस प्रतियोगिता में शुभम कुमार साहू को जूनियर वर्ग मे चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब मिला. 95 केजी जूनियर वर्ग में आयुष कुमार ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया. झारखंड के सचिव अशोक कुमार गुप्ता को नेशनल रेफरी से सम्मानित किया गया. झारखंड के खिलाड़ियों को पदक जीतने पर झारखंड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एसोसिएशन पदाधिकारियों तथा खेल प्रेमियों ने बधाई दी. स्वर्ण पदक विजेता में स्नेहा कुमारी को दो स्वर्ण, सोनिया को दो स्वर्ण, आयुष को दो स्वर्ण, नील अमृत को दो स्वर्ण, शुभम को दो स्वर्ण और उस्मान को एक स्वर्ण प्राप्त हुआ. हीमा को दो रजत, पूजा को एक रजत, सरस्वती को एक रजत, मोहम्मद उस्मान को एक रजत और हमीद को एक रजत प्राप्त हुआ. रती को एक कास्य पदक प्राप्त हुआ. इसे भी पढ़ें – बड़ी">https://lagatar.in/big-news-businessman-vishnu-agarwal-arrested-by-ed-after-questioning/">बड़ी

खबरः कारोबारी विष्णु अग्रवाल को ED ने पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही