Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी : उत्तरप्रदेश को हराकर झारखंड फाइनल में

Ranchi : बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला में 4 से 14 मई तक आयोजित 13 वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में शनिवार को सेमी फाइनल मैच में झारखंड ने उत्तरप्रदेश को पेनाल्टी शूट आउट में 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. झारखंड टीम की ओर से स्वीटी डुंगडुंग और जमुना कुमारी ने गोल की, वही अनीशा केरकेट्टा और सलोनी नाग गोल करने में असफल रही. मैदानी खेल में दोनों ही टीम 2-2 गोल के बराबरी पर थी. जिसमें झारखंड की रोशनी आईड और जमुना कुमारी ने एक एक गोल किए थे. झारखंड का सोमवार को फाइनल ओड़िशा और हरियाणा के विजेता से होगा. झारखंड टीम का फाइनल में पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक झारखंड सरोजनी लकड़ा , हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, असरिता लकड़ा, रजनीश कुमार,सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/corporations-my-life-my-clean-city-program-from-may-15-in-ranchi/">रांची

में 15 मई से निगम का मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर कार्यक्रम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही