Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता : झारखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सुब्रतो मुखर्जी एजुकेशन सोसायटी नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 में झारखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची. झारखंड ने प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में सिक्किम से 0-4 से गंवाने के बाद लगातार 3 मैच जीत कर अपने पूल में टॉप पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. मंगलवार को खेले गए मैच में झारखंड की तरफ से महेंद्र बेदिया ने शानदार 3 गोल और करमचंद ने 2 गोल कर झारखंड को विजेता बनाया. इस मौके पर शिक्षा सचिव के रवि कुमार, राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्यों समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पूरी टीम एवं कोच सोमनाथ सिंह एवं मेनेजर शमशाद अहमद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/21-officers-of-jharkhand-administrative-service-moved-from-here-to-there-see-the-complete-list-here/">झारखंड

प्रशासनिक सेवा के 21 पदाधिकारी इधर से उधर, यहां देखें पूरी लिस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही