Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

9-15 जून तक रिम्स में मनेगा नेशनल सर्जन वीक, होंगे कई आयोजन

रांची स्थित रिम्स अस्पताल के सर्जरी विभाग में 9 से 15 जून तक ‘नेशनल सर्जन वीक’ मनाया जायेगा. इस खास सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता से लेकर ब्लड डोनेशन कैंप, पौधारोपण, वॉकाथन, डॉक्टरों का सम्मान और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  रांची स्थित रिम्स अस्पताल के सर्जरी विभाग में 9 से 15 जून तक ‘नेशनल सर्जन वीक’ मनाया जायेगा. इस खास सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता से लेकर ब्लड डोनेशन कैंप, पौधारोपण, वॉकाथन, डॉक्टरों का सम्मान और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. 

शुक्रवार को रिम्स के सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. डी.के. सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे सप्ताह के कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और सर्जनों के योगदान को सामने लाना है.

 

वरिष्ठ डॉक्टर और छात्र हुए शामिल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रांची और झारखंड के कई वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हुए. इनमें प्रो. वी.के. जैन, डॉ. एन.के. झा, डॉ. शीतल मलुआ, डॉ. आर.आर. सिन्हा, डॉ. पंकज बोदरा और डॉ. सतीश मिधा शामिल हैं. वहीं, जूनियर डॉक्टरों की टीम में डॉ. अर्णव, डॉ. नलिनी, डॉ. शबनम और डॉ. प्रलय भी मौजूद थे 

 

हर दिन होंगे  कुछ खास कार्यक्रम 

9 जून :  वॉकाथन (पैदल मार्च) और नुक्कड़ नाटक
10 जून :  रेडियोलॉजी विभाग के सहयोग से  वर्कशॉप का आयोजन
11 जून : ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और छात्र लेंगे भाग
12 जून : वरिष्ठ डॉक्टरों को किया जाएगा सम्मानित
13 जून : रिम्स परिसर में पौधारोपण, डॉक्टरों का हेल्थ चेकअप 
14 जून : पीजी स्टूडेंट्स के लिए क्विज कॉम्पटीशन का आयोजन
15 जून : ‘नेशनल सर्जन डे’ और समापन समारोह का आयोजन 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही