Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) : अगले सत्र से पीजी में एडमिशन के लिए भी सीयूईटी, जेईई मेन 24 जनवरी से

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने वर्ष 2024 में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है. कैलेंडर के अनुसार परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी गयी है, लेकिन फिलहाल आवेदन की तिथि घोषित नहीं की गयी है. आवेदन के लिए एजेंसी की ओर आगामी दिनों में समय-समय पर अधिसूचना जारी की जायेगी. हालांकि नये कैलेंडर में स्नातकोत्तर (पीजी) में एडमिशन के लिए भी कॉमन यूनिवर्सिटी एट्रांस टेस्ट (सीयूईटी) को जोड़ा गया है. जिस तरह इस बार देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नामांकन के लिए सीयूईटी का आयोजन किया गया था. उसी तरह वर्ष 2024 में देश भर के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में पीजी में एडमिशन के लिए सीयूईटी का भी आयोजन किया जायेगा. दोनों ही परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित एवं अलग-अलग तिथियों पर होंगी. एजेंसी द्वारा आगामी वर्ष 2024 में जनवरी से जून माह तक छह परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा, जिसमें केवल नीट की परीक्षा पेन एंड पेपर आधारित होगी. इसके अलावा सभी पांच परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) होंगी. इसे भी पढ़ें : नारी">https://lagatar.in/womens-reservation-bill-introduced-in-the-house-uproar-begins/">नारी

शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक सदन में पेश, लोस-विस की 33 फीसदी सीटें आरक्षित

झारखंड में भी पूरी संभावना

हालांकि एनटीए ने पीजी में भी एडमिशन के लिए सीयूईटी की तिथि घोषित कर दी है, लेकिन जानकार बताते हैं कि झारखंड में अभी तक पहले की ही तरह पीजी में एडमिशन चल रहा है. अभी भी चांसलर पोर्टल के माध्यम से ही एडमिशन हो रहा है. पीजी में एडमिशन के लिए अभी तक झारखंड की कोई भी स्टेट या प्राइवेट यूनिवर्सिटी सूचिबद्ध नहीं हुई है. लेकिन पूरी संभावना है कि यहां भी अगले सत्र से पीजी के लिए सीयूईटी आरंभ हो जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-doctors-strike-ends-after-sdos-assurance/">जमशेदपुर

: एसडीओ के आश्वासन के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

वर्ष 2024 में होनेवाली परीक्षाएं व तिथियां

  • जेईई मेन, सत्र-1 : 24 जनवरी से 01 फरवरी के बीच.
  • जेईई मेन, सत्र-2 : 01 से 15 अप्रैल के बीच.
  • नीट (एनईईटी, यूजी) : 05 मई.
  • सीयूईटी (यूजी) : 15 से 31 मई के बीच.
  • सीयूईटी (पीजी) : 11 से 28 मार्च के बीच.
  • यूजीसी-नेट : 10 से 21 जून के बीच.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही