Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

11 फरवरी को रांची में राष्ट्रीय जनजाति सम्मेलन, देशभर से जुटेंगे आदिवासी समाज के लोग

Advertisement
Advertisement
Ranchi: भाजपा 11 फरवरी को रांची में राष्ट्रीय जनजाति सम्मेलन का आयोजन कर रहा है. इसमें देशभर के कई राज्यों से आदिवासी समुदाय के लोग जुटेंगे. गुरुवार को प्रदेश भाजपा मुख्लायलय में सम्मेलन को लेकर भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी, कार्यसमिति सद्स्य और जिलाध्यक्ष शामिल हुए. एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनजाति सम्मेलन में 1 लाख से अधिक आदिवासी शामिल होंगे. इसके लिए मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव एवं बूथ में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा द्वारा आदिवासी समाज के लिए किए गए कार्यो को बताते हुए सम्मेलन में आने का निमंत्रण दे. इसे भी पढ़ें - पलामू">https://lagatar.in/palamu-sugar-businessman-shot-dead-in-chhatarpur-road-blocked-in-protest/">पलामू

: छत्तरपुर में गोली मारकर चीनी कारोबारी की हत्या, विरोध में सड़क जाम, कल बंद रहेगा छत्तरपुर

ऐतिहासिक होगा सम्मेलन- बाबूलाल

मरांडी ने कहा कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगी और राज्य एवं राष्ट्रीय पटल पर एक मील का पत्थर साबित होगी. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की बेटी को राष्ट्रपति बनाना, झारखंड राज्य अलग करना, आदिवासी मंत्रालय बनाना, धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्मजयंती पर जनजाति गौरव दिवस की घोषणा, मोदी कैबिनेट में 8 जनजाति मंत्री, पीएम जन-मन योजना सहित कई ऐसे कार्य है, जो आदिवासी समाज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा से जोड़ती है. बैठक में मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, मोर्चा प्रभारी रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, गंगोत्री कुजूर, बिन्देश्वर उरांव, विजय मेलगंडी, रवि मुंडा, राजेन्द्र मुंडा, गीता बालमुचू, सुखमनी हेंब्रम, अवधेश सिंह चेरो, भूषण पाठ पिंगुवा, रोशनी खलखो समेत कई नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/recommendation-to-appoint-chief-justice-of-ranchi-civil-court-arun-kumar-rai-as-high-court-judge/">रांची

सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायमुक्त अरुण कुमार राय को हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही