Search

 
 
 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : रांची डीसी ने पदाधिकारियों व कर्मियों को शपथ दिलायी

 
Ranchi :  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने गुरूवार को समाहरणालय में पदाधिकारियों और कर्मियों को शपथ दिलायी. डीसी ने रांची वासियों को मतदाता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि यह वर्ष चुनावी वर्ष है. लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने हैं. राहुल सिन्हा ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का सदुपयोग करने की अपील की. उन्होंने योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराने और जिनका नाम पंजीकृत है, उन्हें अपने मताधिकार का सही तरीके से इस्तेमाल करने को कहा. इस दौरान एसडीओ सदर उत्कर्ष कुमार, रांची डीटीओ प्रविण प्रकाश, जनसंपर्क पदाधिकारी प्रभात रंजन समेत समाहरणालय के सभी पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही