Dhanbad : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और सिविल कोर्ट के कर्मचारियों ने प्रजातांत्रिक मूल्यों के संवर्द्धन को सुदृढ़ करने की शपथ ली. मौके पर न्यायाधीश शर्मा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी 1950 को हुआ था. इसलिए आयोग ने साल 2011 में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से स्वस्थ्य लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. साथ ही लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कहा.
राष्ट्रीय मतदाता दिवस : धनबाद में न्यायाधीशों ने प्रजातांत्रिक मूल्यों के संवर्द्धन को सुदृढ़ करने की शपथ ली
Last Updated: Jan 25, 2024 12:00 AM (IST)