Search

 
 
 

तेतुलमारी सेंट जेवियर स्कूल की छात्रा आत्महत्या पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

 
Ranchi: धनबाद तेतुलमारी सेंट जेवियर स्कूल में छात्रा के बिंदी लगाकर जाने पर शिक्षक के द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण आत्महत्या करने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. इस मामले में जामताड़ा के समाजसेवी सुमित शरण ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पिटीशन लिखी थी. बता दें कि 17 वर्षीय उषा कुमारी के आत्महत्या का मामला सुर्खियों में रहा था. [caption id="attachment_710191" align="alignnone" width="684"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/MAHILA-AYOG.jpg"

alt="" width="684" height="1244" /> राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजी डीजीपी को चिट्ठी[/caption] पिटीशन के जवाब में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए झारखंड के डीजीपी को 15 दिनों के समय देते हुए इस मामले पर नियम संगत कार्रवाई कर इसकी जानकारी देने को कहा है. पिटीशनकर्ता सुमित शरण ने बताया यह बहुत शर्मिंदगी की बात है कि भारतीय संस्कृति के प्रतीकों का प्रयोग करना भी मिशनरी स्कूलों में वर्जित किया जा रहा है. यह ना सिर्फ भारतीय संस्कृति का अपमान है बल्कि मानवाधिकारों का भी हनन है. भारत का संविधान सबों को अपने धार्मिक प्रतीकों का प्रयोग करने की अनुमति देता है. उन्होंने कहा कि कार्रवाई किसी एक विद्यालय नहीं बल्कि इस मानसिकता के खिलाफ होनी चाहिए. जिसमें भारत में रह कर भी भारतीय प्रतीकों का प्रयोग वर्जित किया जाता है, ये एक षड्यंत्र है नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से काटने के लिए जिसने एक बेटी की जान ले ली. इस मामले में ऐसी कार्रवाई हो जो एक उदाहरण बने और आगे किसी भी बेटी की जान अपनी संस्कृति को मानने के लिए नहीं जाये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही