Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति को लेकर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत नामांकित स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम संरचना को लेकर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया. यह आयोजन महाविद्यालय के आईक्यूएसी एवं रूसा के संयुक्त तत्वधान में हुआ. कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के एनईपी कोऑर्डिनेटर डॉ पीके पाणी शामिल हुए. उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नई शिक्षा नीति के तहत नए पाठ्यक्रम की संरचना, परीक्षा की पद्धति एवं मूल्यांकन के तरीके के बारे में विस्तार से बताया. चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ष किस तरह से इंट्री और एग्जिट होगा, उसकी क्या शर्ते होगी उसे विस्तार से बताया. किस तरीके से विद्यार्थियों को एक साल के बाद सर्टिफिकेट दो साल के बाद डिप्लोमा तीन साल के बाद डिग्री प्रतिष्ठा के साथ एवं रिसर्च के साथ मिलेगा इसका भी विस्तार से वर्णन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-high-court-reprimanded-jnac-directed-to-file-status-report-on-illegal-construction-in-12-years/">जमशेदपुर

: झारखंड हाई कोर्ट ने जेएनएसी को लगायी फटकार, 12 वर्षों में अवैध निर्माण पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

काफी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी रहे उपस्थित

उन्होंने बताया कि प्रथम सेमेस्टर में 20 क्रेडिट की परीक्षा होगी. जिसमें ए ई सी के तहत हिंदी विषय दो क्रेडिट का होगा. वैल्यू ऐडेड कोर्स में 2 दो क्रेडिट का पहला विषय अंडरस्टैंडिंग इंडिया और दूसरा विषय एनवायर्नमेंटल साइंस होगा. स्किल एनहैंसमेंट और मल्टीडिसीप्लिनरी में थ्री क्रेडिट होंगे. 4 क्रेडिट का माइनर पेपर होगा जिसे मेजर पेपर के समूह विषय का चुनाव करना होगा. वहीं, मेजर पेपर 4 क्रेडिट का होगा. कार्यशाला का संचालन आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉक्टर नरेश कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन रूसा कोऑर्डिनेटर डॉ एसपी सिंह ने तथा प्रमाण पत्र वितरण का संचालन डॉ. संदीप चंद्रा ने किया. मौके पर बीडीएसएल महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो पुष्पा गुप्ता, पटमदा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसके सेन, एसबी कॉलेज चांडिल के सीनेट सदस्य डॉ. सुनील मुर्मू, डॉ पी के गुप्ता, प्रो. इंदल पासवान, डॉ डीसी राम, डॉ. संदीप चंद्रा, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, प्रो सोमा सिंह, डॉ कुमार विशाल, डॉ संजय तिवारी सहित काफी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही