Search

 
 
 

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न : हरियाणा का दबदबा, झारखंड को सिर्फ एक मेडल

 
Ranchi : खेल गांव स्थित गणपत राय इनडोर स्टेडियम में शुक्रवार को अंडर- 15 फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन स्टाइल, फ्री स्टाइल पुरुष एवं फ्री स्टाइल बालिका वर्ग के बीच चल रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हो गया. ओवरऑल चैंपियन फ्री स्टाइल महिला में हरियाणा पहले स्थान पर रहा. दिल्ली दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा. वहीं फ्री स्टाइल पुरुष में महाराष्ट्र प्रथम, दिल्ली दूसरे और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा. ग्रीको रोमन में हरियाणा प्रथम, उत्तर प्रदेश द्वितीय और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा. वहीं झारखंड का एकमात्र शंकर ही मेडल जीतने में सफल रहा. परिणाम इस प्रकार है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के खेल निदेशक जिशांत कमर, भोलानाथ सिंह अध्यक्ष कुश्ती संघ झारखंड एवं झारखंड कुश्ती संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.

फ्री स्टाइल बॉयज

52 KG : प्रथम नरसिंह राणा एससीबी, द्वितीय शुभम महाराष्ट्र, तृतीय अंकुश दिल्ली, शंकर झारखंड 68 kg : प्रथम जतिन दिल्ली, द्वितीय साहिल हरियाणा, तीसरा ए मिश्रा व सूरज चंद्रा हिमाचल. 85 kg :  प्रथम अमन यादव दिल्ली, द्वितीय ओमकार शिंदे महाराष्ट्र, तृतीय हिमांशु एसएससीबी, यशमान गिरी उत्तर प्रदेश

फ्री स्टाइल वूमेन

33 kg : प्रथम कशिश गुर्जर राजस्थान, द्वितीय तनीषा पवार उत्तर प्रदेश,  तृतीय समीक्षा महाराष्ट्र व हिमानी हरियाणा 54 kg : प्रथम प्रगति महाराष्ट्र, द्वितीय लीजा तोमर उत्तर प्रदेश, तृतीय योगिता कन्वरे राजस्थान व मुस्कान हरियाणा 66 kg :  प्रथम सृष्टि दिल्ली, दूधिया काजल हरियाणा, तृतीय परी चौधरी उत्तर प्रदेश व प्रेरणा मेहता हिमाचल प्रदेश

ग्रीको रोमन

57 kg : प्रथम साहिल हरियाणा, द्वितीय दीपक सिंह उत्तर प्रदेश, तृतीय अनिल मोर एसएससीबी व योगेश दिल्ली 75 kg : प्रथम अरमान हरियाणा, द्वितीय अभिनया पुजारी महाराष्ट्र,  तृतीय सागर शिंदे कर्नाटक व सागर उत्तर प्रदेश इसे भी पढ़ें –  टी-20">https://lagatar.in/no-rules-defeated-in-the-opening-match-of-t20-cricket-tournament/">टी-20

क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में नो रूल्स पराजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही