Search

 
 
 

आईएचएम रांची में मना राष्ट्रीय युवा दिवस

 
Ranchi : इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) में स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ की गई. इस मौके पर संस्थान के छात्रों के लिए ऑडिटोरियम में उठो, जागो और अपने पास मौजूद शक्ति को पहचानो विषय पर भाषण एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के ज्ञान की बातों, चरित्र एवं कुशल मार्गदर्शन आदर्श विचारों को प्रस्तुत किया. जिसके लिए आदित्य विक्रम बजाज एवं श्रुति सत्या को अंग्रेज़ी एवं हिंदी भाषण तथा शिवम कुमार सिंह को कविता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वामी विवेकानंद की पुस्तक एवं अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. संस्थान के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने सभी उपस्थित छात्रों को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते एवं स्वामी विवेकानंद के विचारों को साझा किया. उन्होंने कहा कि स्वामी जी केवल एक संत ही नहीं बल्कि एक महान देशभक्त, दार्शनिक, वक्ता, विचारक, लेखक भी थे. जिन्होंने 1893 में अमेरिका के शिकागो में हुए विश्व धार्मिक सम्मलेन भारत और हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व कर अपने विचारों से पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर बेहद कम उम्र में हीं विश्व विख्यात प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु बन गए. साथ हीं डॉ. कुमार ने छात्रों को निर्देश दिया कि जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद स्वच्छता, धैर्य एवं दृढ़ता से अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर विश्व विख्यात हुए ठीक उसी प्रकार छात्रों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर हर संभव प्रयास कर सफलता हासिल करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : Weather">https://lagatar.in/weather-alert-temperature-dropped-by-7-degrees-in-jharkhand-garhwa-is-the-coldest/">Weather

Alert: झारखंड में 7 डिग्री तक गिरा पारा, गढ़वा सबसे ठंडा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही