Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय युवा शक्ति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राष्ट्रीय युवा शक्ति ने गुरुवार को रांची नगर निगम के दफ्तर में नगर आयुक्त शशि रंजन को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि रांची में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ध्वज लगाय गए थे. मगर स्वतंत्रता दिवस के समापन के 3 दिन बाद भी इसे सम्मानपूर्वक नहीं उतारा गया. जिसके कारण कई चौक चौराहों, संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज झुककर, फटकर लटके हुए हैं. यह हमारे राष्ट्र की गरिमा एवं मां भारती के गौरव को धूमिल कर रहा है. रांची नगर निगम से अनुरोध है कि राजधानी में जितने राष्ट्रीय ध्वज लगाये गये हैं, उन्हें सम्मानपूर्वक उतारा जाए. इसे भी पढ़ें- इंफोर्समेंट">https://lagatar.in/enforcement-team-conducted-investigation-campaign-against-tobacco-and-plastic-in-ranchi-collected-11000-fines/">इंफोर्समेंट

टीम ने रांची में चलाया तंबाकू और प्लास्टिक के खिलाफ जांच अभियान, 11000 फाइन वसूले

नहीं हटाया गया तो आंदोलन करेंगे

राष्ट्रीय युवा शक्ति ने नगर आयुक्त से यह भी मांग की है कि झारखंड गौरव एवं राष्ट्र सम्मान के लिए भविष्य में ऐसे काम ना हों, इसे सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाया जाए. अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि पूरे शहर में हमारा राष्ट्रीय ध्वज राजनीतिक दल का झंडा बन कर रह गया है. सड़कों पर सैकड़ों झंडे झुके और फटे हुए हैं. शुक्रवार सुबह तक नगर निगम द्वारा झंडे नहीं हटाये गये तो हम आंदोलन करेंगे और स्वयं झंडाें को सम्मानपूर्वक उतारने का काम करेंगे. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-university-cvs-core-committee-meeting-many-decisions/">रांची

यूनिवर्सिटी CVS कोर कमिटी की हुई बैठक, कई निर्णय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही