Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नारी सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नति : सीमा झा

Advertisement
Advertisement
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देवरी खुर्द पंचायत की मुखिया ने महिलाओं को किया सम्मानित Hussainabad, Palamu:  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत देवरी खुर्द पंचायत की मुखिया ममता देवी ने उपहार देकर महिलाओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया ममता देवी ने की जबकि संचालन शिक्षक सुजीत कुमार ओझा ने किया. मौके पर बाल विकास परियोजना हैदरनगर की पर्यवेक्षिका सीमा झा ने कहा कि आज आर्थिक, सामाजिक, संस्कृति, खेल सहित हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां बहुत है. इस दिन को उत्सव के रूप में मनाना भी है और महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना भी है. सीमा झा ने कहा कि उनका वाजिब हक मिले और पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें. आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं. उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राज्य सरकार सावित्रीबाई फुले योजना से सभी बेटियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए ढाई हजार रुपए से लेकर कल 40 हजार रूपये उनके बैंक खाते में दी रही है. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/modis-guarantee-outweighs-rahuls-false-promises-pratul-shahdev/">राहुल

के झूठे वादे पर बहुत भारी है मोदी की गारंटी : प्रतुल शाहदेव
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-nnnn.jpg"

alt="" width="960" height="548" />

महिलाओं को मिले बराबरी का हक : ममता देवी

वहीं मुखिया ममता देवी ने कहा कि इस खास दिवस को मना कर महिलाओं के लिए एक ऐसे समाज के निर्माण को बढ़ावा देना भी है जहां महिलाएं खुद को समाज से जुड़ा हुआ महसूस कर सके. सशक्त महसूस कर सकें और उन्हें बराबरी का हक मिले. उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं. इंदिरा गांधी, सरोजिनी नायडू से लेकर निर्मला सीतारमण, मायावती और ममता बनर्जी ने संघर्ष से ही देश में काफी नाम कमाया है. आज महिलाओं के लिए यह गर्व का विषय है कि वर्तमान में देश की प्रथम नागरिक व राष्ट्रपति महिला हैं. लेकिन यह भी एक कटु सत्य है कि आज भी कई जगहों पर उन्हें लैंगिक असमानता भेदभाव झेलना पड़ता है. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिला पर्यवेक्षीका सीमा झा एवं बडेपुर के मुखिया सुषमा देवी सहित सैकड़ो महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मानवाधिकार मिशन के जिला अध्यक्ष उपेंद्र मेहता, बडेपुर पंचायत के मुखिया सुषमा देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनीता देवी, रीना देवी, कला पंचायत समिति सदस्य देवरी खुर्द की उप मुखिया गुंजन देवी, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य बबीता देवी, महेंद्र चौधरी, गीता शर्मा, उषा देवी, धर्मशिला देवी, पूजा देवी, गीत देवी के अलावे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-chiefs-son-narrowly-escapes-firing-appeals-to-police/">हजारीबाग

: फायरिंग में बाल-बाल बचा मुखिया पुत्र, पुलिस से गुहार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-08-at-17.29.59_5a035300-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही