Panki : पांकी प्रखंड के सिंचाई विभाग स्थित पहाड़ी पर प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया. पुरुषोत्तमपुर, परसांवा, बोरनाही, सिंजुवा सहित सूदूरवर्ती गांव के लोग अपने-अपने घरों से अरवा चावल, चना, दूध, घी और शाल पत्ता लेकर सरना स्थल पहुंचे और पूजा-अर्चना की. पाहन ने ईष्ट देव के सामने मत्था टेककर गांव की सुख, शांति, समृद्धि और धन-धान्य वृद्धि की प्रार्थना की. महिलाओं और युवतियों ने जमकर नागपुरी गीतों पर नृत्य किया. इस खास मौके पर एकल विद्यालय वनबंधु परिषद के केदार प्रसाद, मधुसूदन प्रसाद और हरिहर प्रसाद ने आदिवासी समुदाय के लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर योगेंद्र उरांव, वीरेंद्र उरांव, राजेश उरांव, यमुना उरांव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे. बता दें कि पूरे पांकी बाजार में सरहुल पर्व को लेकर काफी उत्साह रहा. [wpse_comments_template]
पांकी में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Last Updated: Apr 12, 2024 12:00 AM (IST)