Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुदरत का करिश्मा : रिम्स में महिला ने 5 बच्चों को दिया जन्म

Ranchi : कुदरत का करिश्मा भी अजीब है. आये दिन नये-नये मामले देखने को मिलते हैं. रिम्स में भी ऐसा ही एक मामला देखने को मिला है. जहां चतरा जिला के ईटखोरी स्थित मलकपुर गांव की रहने वाली अनिता कुमारी ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है. ये सुनकर घरवाले भी चकित रह गये. साथ ही जो भी ये सुन रहा है, महिला और बच्चों से मिलने चाहता है. हालांकि नवजात इस समय डॉक्टर की निगरानी में हैं. क्योंकि सभी लगभग एक किलो के हैं. सभी नवजात को नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है. चिकित्सकों ने बताया कि वजन कम है, बच्चे बहुत प्री मैच्योर हैं. इनका जन्म 26-27 हफ्ते में ही हो गया है. ऐसे में अभी उनकी स्थिति के बारे में सही से नहीं बताया जा सकता है. बच्चों की सही से देखभाल की जा रही है. चिकित्सकों के अनुसार, अभी वर्तमान में एक महीने कम से कम बच्चों को बहुत ज्यादा देखभाल की जरुरत है. चिकिसत्सकों ने बताया कि हम कोशिश कर रहे हैं कि सभी बच्चों को स्वस्थ कर दिया जाए. वहीं उन्होंने बताया कि इन बच्चों के मां की स्थिति ठीक है. बता दें कि एक महीने पहले ही रिम्स में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था. उनके सभी बच्चे स्वस्थ हो गये थे, जिसके बाद उन्हें घर ले जाया गया था. इसे भी पढ़ें - चांडिल">https://lagatar.in/chandil-a-herd-of-22-elephants-including-a-child-reached-the-dam-returned-to-the-forest-after-doing-water-sports/">चांडिल

: डैम पहुंचा बच्चा समेत 22 हाथियों का झुंड, जल क्रिड़ा करने के बाद वापस लौटे जंगल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही