Search

 
 
 

कुदरत का कहर! पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत

 
WestBengal : पश्चिम बंगाल से दर्दनाक खबर आयी है. यहां गुरुवार को कई जिलों में गरज-चमक और आंधी के साथ तेज बारिश हुई. ऐसे में पांच जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गयी. पूर्वी बर्धमान में चार, मुर्शिदाबाद में दो, उत्तर-24 परगना में दो लोगों पश्चिम मिदनापुर में तीन और हावड़ा ग्रामीण में तीन लोग लोगों की जान चली गयी. आकाशीय बिजली की चपेट में आने वाले ज्यादातर किसान हैं. सभी खेतों में काम करने के दौरान इसकी चपेट में आ गये. (पढ़ें, जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firing-after-dispute-in-gadabasa-youth-injured/">जमशेदपुर

: गाड़ाबासा में विवाद के बाद चली गोली, युवक घायल)

कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में गुरुवार को गरज के साथ बारिश हुई है. इस दौरान तेज हवाएं भी चली हैं. हालांकि कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, पूरब बर्धमान और मुर्शिदाबाद सहित दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में सबसे अधिक बारिश हुई. वहीं अलीपुर में 79 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. मौसम विभाग की मानें तो अगले चार से पांच दिनों तक पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
इसे भी पढ़ें : राज्यकर्मियों">https://lagatar.in/governments-gift-to-state-employees-looted-from-builders-employee/">राज्यकर्मियों

को सरकार का तोहफा, बिल्डर के कर्मचारी से लूट, बन्ना से सीपी सिंह के 6 सवाल, डर्टी पॉलिटिक्स का नया दौर समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही