Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिमाचल में कुदरत का कहर, मंडी में लैंडस्लाइड, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, मां के सीने से लिपटे मिले बच्चों के शव

Advertisement
Advertisement
Shimla : हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है. हिमाचल के मंडी जिले से दर्दनाक खबर आयी है. बारिश के कारण मंडी जिले के काशन इलाके में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गयी है. पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार लैंडस्लाइड के कारण जिस घर में आठ लोगों की मौत हुई, वहां पुलिस ने देखा कि बेड पर मृत पड़ी मां बच्चों को सीने से लगाये हुए थी. इसके बाद पुलिस ने लोगों को वहां जाने से रोक दिया. इसे भी पढ़ें : असम">https://lagatar.in/assam-2-suspected-terrorists-of-al-qaeda-in-police-custody-made-important-revelations/">असम

: अल-कायदा के 2 संदिग्ध आतंकी पुलिस की गिरफ्त में, अहम खुलासे किये

कई जगहों पर बारिश और भूस्खलन के कारण भारी  नुकसान : डीसी 

मंडी के डीसी अरिंदम चौधरी ने जानकारी दी कि जिले में कई जगहों पर बारिश और भूस्खलन के कारण काफी नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि काशन इलाके में जब उस परिवार पर कहर टूटा तो चारों ओर लैंडस्लाइड होने के कारण रेस्क्यू टीम समय पर उन तक नहीं पहुंच पायी. गांव वालों ने भी परिवार को बचाने की कोशिश की. लेकिन कोई भी उन्हें नहीं बचा पाया. अरिंदम चौधरी ने जानकारी दी कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मरने वालों में गांव के प्रधान खेम सिंह और उनके छोटे भाई का परिवार शामिल है. जानकारी के अनुसार तेज बारिश के कारण उनके घर पर मलबा गिर गया. इससे घर में मौजूद 8 लोग मलबे में ही दफन हो गईं. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/mahapanchayat-in-noida-in-support-of-shrikant-tyagi-who-is-in-jail-for-indecency-with-a-woman/">महिला

से अभद्रता करने के आरोप में जेल में बंद श्रीकांत त्यागी के समर्थन में नोएडा में महापंचायत

भयावह मंजर देख हर किसी की आंखे नम हो गयी

घटना शुक्रवार रात 2 बजे झड़ोंन गांव की है. घर में उस समय प्रधान खेम सिंह, पत्नी, बच्चे, उनकी भाभी, भाई के दो बच्चे और उनकी ससुर मौजूद थे. बेड पर गहरी नींद सोये बच्चों समेत 8 लोग काल के गाल में समा गये. बताया जा रहा है कि हादसे के समय प्रधान खेम सिंह का भाई झाबे राम सेब की ठेकेदारी के लिए कुल्लू गया हुआ था. जबकि, उनके माता-पिता बकरियों को लेकर सिराज क्षेत्र गये हुए थे. झड़ोंन गांव में हुई इस घटना का भयावह मंजर देख हर किसी की आंखे नम हो गयी. प्रशासनिक अमला मलबे में दबे शवों को खोजने में जुटा तो लोगों की आंखें इंतजार करने लगी कि मलबे में दबे सभी लोग शायद सुरक्षित निकलें. मगर सुबह 3 बजे से चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दोपहर 1 बजे खत्म होने के बाद बिस्तर पर पड़े शव बारी-बारी से मलबे के बीच से निकाले गये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही