Search

नावाडीह : बरई पंचायत में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

Nawadih (Bokaro) : नवाडीह प्रखंड अंतर्गत बरई पंचायत के असनाटांड व हरलाडीह चौंक में शुक्रवार को अम्बेडकर युवा उत्थान समिति की ओर से संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई गई. बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. साथ ही उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया. मुखिया जयंती देवी ने कहा कि डॉ.अम्बेडकर एक महान व्यक्ति थे, भारतीय संविधान के निर्माण में उनका अहम योगदान है. उनके बताए मार्गों पर हमलोगो को चलने की जरूत है. कार्यक्रम को जिप सदस्य फुलमती देवी, विजय कुमार रवि, पंसस कालेश्वर महतो, बहुचन क्रांति मोर्चा के संयोजक सरयू राम, कनीय अभियंता दिलीप कुमार दास, पूर्व जिप सदस्य टिकेट कुमार महतो, पूर्व मुखिया भेखालाल महतो, समाज सेवी युनुस अंसारी, फूलचंद महतो, शाहिद अंसारी, गोपाल रविदास, रघुनाथ रविदास, दिलीप मिर्धा, शनिचर गंजू, जिवाधन महतो व अन्य ने संबोधित किया. इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष राजू रविदास, सचिव गणेश रविदास, कमल रविदास, बालेश्वर रविदास, मोहन रविदास, योगेंद्र रविदास, पिंटू रविदास, संतोष रविदास, अनिल रविदास, छोटेलाल रविदास, पप्पू रविदास, चोलेश्वर रविदास, सुखदेव रविदास व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-caste-census-is-necessary-for-social-justice-chandra-prakash-chowdhary/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना ज़रूरी : चंद्र प्रकाश चौधरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp