Search

 
 
 

नावाडीह : बकरीद में सोशल मीडिया पर रहेगा विशेष ध्यान : सीओ

 
Nawadih (Bokaro) : बेरमो अनुमंडल के नावाडीह थाना परिसर में 25 जून रविवार को बकरीद त्योहार को लेकर प्रखंड प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में सीओ अशोक कुमार सिन्हा, बीडीओ संजय शांडिल्य व थाना प्रभारी मनीष कुमार उपस्थित थे. प्रमुख पूनम देवी ने बकरीद का पर्व सौहार्दपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. सीओ श्री सिन्हा ने कहा कि बकरीद के पर्व में सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रहेगा. लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी व फोटो शेयर न करें. अगर किसी तरह के अफवाह की जानकारी मिलती है तो तुरंत प्रशासन को खबर दें. मौके पर जिप 20 सूत्री उपाध्यक्ष गणेश मजतो उर्फ पारो, मुखिया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, देवेन्द्र महतो, इमरान अंसारी, महबूब आलम, सलार खान, मुरली सिंह, नरेश गुप्ता, रणविजय सिंह, डेगालाल महतो, बसारत अंसारी, आशिफ अंसारी, कासीम अंसारी, नसीरुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=679459&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : भाजपा नेता ने जरूरतमंदों के बीच बांटी मच्छरदानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही