Search

नावाडीह : जगरनाथ महतो के नेतृत्व में हजारों झामुमो कार्यकर्ता कूच करेंगे धनबाद

Nawadih : झामुमो प्रखंड कार्यालय मे शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओ की एक विशेष बैठक प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो की अध्यक्षता में हुई. जिसमें चार फरवरी को धनबाद मे आयोजित पार्टी के 50वां स्थापना दिवस समारोह को लेकर चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो के नेतृत्व मे प्रखंड के विभिन्न पंचायतो से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक समारोह में भाग लेंगे. बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष महतो ने कहा कि अलग राज्य गठन के बाद पहली बार झारखंडियों की सरकार हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में बनी है. सरकार विकास कार्य कर प्रदेश को विकसित बनाने का काम कर रही है. जिसके कारण पार्टी का जनाधार बढ़ा है. 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति विधानसभा से पारित कर केन्द्र सरकार को 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए भेजा गया है. हरिलाल महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो राज्य मे शिक्षा स्तर को बढाने की दिशा मे निरंतर कार्य कर रहे है. नावाडीह प्रखंड को शिक्षा का हब बनाने के लिए आईटीआई कॉलेज, मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय का निर्माण युद्धस्तर पर करवाया जा रहा है. जबकि डिग्री महाविद्यालय, नेतरहाट आवासीय विद्यालय, पिछड़ा आवासीय विद्यालय की स्वीकृति दी जा चुकी है. मौके पर प्रखंड सचिव सोनाराम हेम्ब्रम, बीस सूत्री उपाध्यक्ष गणेश महतो पारो, युवा अध्यक्ष तापेश्वर महतो, बिरनी मुखिया देवेन्द्र महतो, अध्योया प्रसाद महतो, शाहीद अंसारी, मुमताज अली, कमरूद्दीन राय, भोलाराम महतो, मनोज महतो, अजय महतो, संतोष महतो, गिरधारी महतो, शेखर महतो, महेन्द्र महतो, राजू महतो, मनोज मुर्मू, जानकी महतो, अमरूल अंसारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/petwar-a-dozen-passengers-injured-due-to-auto-overturn/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : ऑटो पलटने से एक दर्जन सवारी घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp