Search

 
 
 

नवगछिया : गंगा स्नान के दौरान हादसा, एक महिला की मौत, दो लापता

एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गंगा स्नान के दौरान तीन लोग डूब गए. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक किशोर और एक युवक अब भी लापता हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है.
 

Naugachhia  : से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गंगा स्नान के दौरान तीन लोग डूब गए. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक किशोर और एक युवक अब भी लापता हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है.

 

पूर्णिमा पर महादेवपुर घाट पर हुआ हादसा

यह हादसा महादेवपुर घाट पर हुआ, जहां पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे. सुबह का समय था और लोग आस्था के साथ स्नान कर रहे थे, तभी यह दुखद घटना घट गई.

 

महिला की डूबने से मौत

सबसे पहले मधेपुरा की रहने वाली नूतन देवी स्नान के दौरान गहरे पानी में चली गईं. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. कई घंटों की तलाश के बाद दोपहर करीब 12 बजे उनका शव नदी से बरामद किया गया.

 

किशोर और युवक अब भी लापता

शाम के समय एक और हादसा हुआ, जब सहरसा के 16 वर्षीय प्रतीक राज और अररिया के 30 वर्षीय ललन मंडल गंगा में स्नान के दौरान डूब गए.बताया जा रहा है कि प्रतीक अपने परिवार के साथ स्नान के लिए आया था. परिवार के अन्य सदस्य बाहर आ चुके थे, लेकिन वह अपने चालक के साथ दोबारा पानी में गया और दोनों गहरे पानी में फंसकर लापता हो गए.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. प्रशासन ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को बुलाया.टीमों ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन दोनों लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका. अधिकारियों के अनुसार, अगली सुबह फिर से खोज अभियान शुरू किया जाएगा.

 

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रतीक के लापता होने की खबर से परिजन सदमे में हैं, वहीं घाट पर मौजूद कई महिलाएं बेहोश हो गईं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया.स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे. उनका मानना है कि अगर पहले से सतर्कता बरती जाती, तो इस हादसे को टाला जा सकता था.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही