Search

 
 
 

पलामू: 93 साल के नावाजादिक प्रसाद ने श्रमदान से बनाई सड़क

 
Pawan Singh Medininagar: समाजसेवी नावाजादिक प्रसाद सिंह ने एक बार फिर से डेढ़ किमी सड़क को श्रमदान करके बना दी. नावाजादिक प्रसाद सिंह की उम्र 93 साल है. उनके इस काम की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. जानकारी के मुताबिक उन्होंने जिस सड़क को श्रमदान करके बनाया है, उसकी लंबाई करीब डेढ़ किमी है. आजादी से पहले बनी सड़क की हालत खराब होने के बाद लोगों ने उस सड़क से गुजरना कम कर दिया था. सड़क बन जाने के बाद लोग फिर से इससे गुजरने लगे हैं. नवजादिक अब तक जीवनकाल में 10 से 12 मंदिर और 8-9 सड़क निजी खर्च व श्रमदान देकर बना चुके हैं. वह पेशे से डॉक्टर थे. वर्ष 1998 में सेवानिवृत हुए. जिसके बाद वह हुसैनाबाद प्रखंड के चिरैयाखाड़ स्थित अपने पैतृक गांव में रह रहे हैं. 93 साल की उम्र के बावजूद भी यह समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. गांव के लोगों का कहना है ऐसे व्यक्ति अपने व अपने परिवार के लिए नहीं पूरे समाज सेवा के लिए ही जीवन जीते हैं. इसे भी पढ़ें - अलकायदा">https://lagatar.in/al-qaeda-suspected-terrorist-dr-ishtiaqs-connection-with-land-scam-accused/">अलकायदा

के संदिग्ध आतंकी डॉ. इश्तियाक का लैंड स्कैम के आरोपियों से जुड़ा कनेक्शन, ED ने कांग्रेस नेता को भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही