Search

 
 
 

नवनीत हेंब्रम का झारखंड राज्य पुलिस सेवा से VRS हुआ स्वीकृत, महेशपुर से BJP ने बनाया है प्रत्याशी

 
Ranchi: महेशपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी नवनीत हेंब्रम का झारखंड राज्य पुलिस सेवा से वीआरएस स्वीकृत हो गया. इसे लेकर सोमवार को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है. जैप 9 साहेबगंज डीएसपी के पद पर पदस्थापित नवनीत हेंब्रम ने पुलिस सेवा से त्याग पत्र इस साल अगस्त महीने में दे दिया था. गृह सचिव को भेजे गये त्यागपत्र में नवनीत हेंब्रम ने कहा था कि उनकी नियुक्ति 5 अप्रैल 2013 को हुई थी. पिछले कुछ महीनों से व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं की वजह से मानसिक तनाव से गुजर रहा हूं. ऐसे में वह अपने पद के दायित्व का सही से निर्वहन करने में असमर्थ हैं. इसलिए अपनी स्वेच्छा से वह डीएसपी के पद से त्यागपत्र दे रहे हैं. आगे लिखा कि पुलिस हस्तक नियम 808 के नियमों के अनुसार, दो महीने पूर्व त्यागपत्र दे रहा हूं. इसे भी पढ़ें - 4037">https://lagatar.in/big-action-by-ed-in-rs-4037-crore-scam-case-property-worth-rs-503-crore-attached-in-5-states-including-jharkhand/">4037

करोड़ घोटाला केस में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड समेत 5 राज्यों में 503 करोड़ की संपत्ति किया अटैच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही