Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीपी समिति स्कूल में मना नवरात्र उत्सव, दिखी नवदुर्गा की जीवंत झांकी

 
Jamsedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुक के केबुल बस्ती स्थित सीपी समिति मध्य विद्यालय में नवरात्र महोत्सव मनाया. शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी पूजन दिवस के अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने नवदुर्गा का रूप धारण किया. बच्चों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूप का दर्शन और चित्रण किया. इस दौरान दुर्गा स्तुति, महिषासुरमर्दिनी स्त्रोत पर नृत्य का मंचन हुआ. बच्चों के बीच डांडिया और गरबा नृत्य की धूम रही. गरबा नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना की गई. इस प्रस्तुति ने मौजूद अतिथियों और लोगों का मन मोह लिया. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता दिनेश कुमार उपस्थित थे. उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति और शिक्षकों की पहल की सराहनी की. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-ed-court-hearing-on-bail-plea-of-former-dc-chhavi-ranjan-now-on-november-2/">लैंड

स्कैम : पूर्व DC छवि रंजन की जमानत याचिका पर अब 2 नवंबर को सुनवाई
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को कला संस्कृति से जोड़ते हैं. माता दुर्गा बुराई पर अच्छाई की जीत एवं नारी शक्ति का प्रतीक हैं. सत्य को चाहे जितनी भी कठिनायों का सामना करना पड़े या दुख सहना पड़े. अंत में सत्य की जीत होती है. उन्होंने बच्चों को सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा. इस दौरान विद्यालय के महासचिव परमानंद कौशल, उपाध्यक्ष मोहन कुमार, सालिक देवांगन और प्रभारी प्रधानाध्यापक विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुमन सिंह और कार्यक्रम की रूपरेखा त्रिलोचन कौर ने रखी. कार्यक्रम में शिक्षक चांद सिंह, हीरा दास मानिकपुरी, कौशिक दत्ता, रेखा कुमारी, अनुसुइया कुमारी, सीमा, अर्चना सिंह, संगीतामेरी सुरेन, तारकेश्वरी देवी, रोशनी कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही