Search

 
 
 

बिहार में नवरात्र : नागेश्वर बाबा ने सीने पर रखा 50 किलो के 21 कलश

 
Patna : बिहार समेत पूरे देश में सोमवार को कलश स्थापन के साथ नवरात्र की शुरुआत हो गई. शुभ मुहूर्त में कलश स्थापन के साथ ही मां दुर्गा की आराधना शुरू हो गई. पहले दिन मां के प्रथम रूप शैल पुत्री की पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गयी. इस मौके पर देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी है. इस बार नवरात्रि पर्व बेहद खास है. देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है, जो काफी शुभ माना जाता है. इस बार भी मां दुर्गा के भक्त अपने-अपने तरीके से आस्था के साथ माता की पूजा कर रहे हैं. पटना में एक अनोखा भक्त भी है, जिसने अपने सीने पर 21 कलश रखा है. 21 कलश का वजन करीब 50 किलो है. पटना के नौलखा मंदिर में भक्त ने सीने पर कलश रखा है. 36 साल की उम्र से लगातार नागेश्वर बाबा सीने पर कलश रखकर माता की आराधना करते आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें – बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-the-city-became-devotional-due-to-the-chanting-of-maa-durga/">बोकारो

: मां दुर्गा के जयघोष से भक्तिमय हुआ शहर

कहीं फ्रांस के एफिल टावर की तरह, तो कहीं अयोध्या के राम मंदिर स्वरूप का होगा पंडाल

इस बीच भागलपुर में अलग-अलग दुर्गा पूजा समिति की ओर से कुल 25 पंडाल बनाए जा रहे हैं. जो काफी ज्यादा आकर्षक होने वाला है. इसमें देश भर के प्रसिद्ध मंदिरों का नजारा देखने को मिलेगा. वहीं मुजफ्फरपुर के अखारा घाट में फ्रांस के एफिल टावर देखने को मिलेगा. वहीं, मालीघाट में बेंगलुरु के शाही द्वार तैयार किया जा रहा है. जबकि मोतीझील में उज्जैन के महाकालेश्वर व बाबा केदारनाथ के दर्शन होंगे.

बेऊर जेल में बंद 15 महिला व 145 पुरुष कैदी कर रहे पूजा

हत्या, डकैती समेत अन्य संगीन आरोप में पटना के बेऊर जेल में बंद नक्सली से लेकर कुख्यात तक मां दुर्गा की आराधना करेंगे. 15 महिला और 145 पुरुष कैदी व बंदी ने सोमवार से नवरात्रि की पूजा शुरू की है.
इसे भी पढ़ें – सम्राट">https://lagatar.in/samrat-gang-leader-jaynath-sahu-was-remanded-in-the-case-of-murder-and-arms-act/">सम्राट

गिरोह के सरगना जयनाथ साहू को मर्डर और आर्म्स एक्ट के केस में रिमांड किया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही