Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शारदीय नवरात्र सात अक्टूबर से, तृतीया-चतुर्थी एक साथ, आठ दिन ही होगी मां की पूजा

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk : इस साल पवित्र शारदीय नवरात्र सात अक्टूबर से शुरू हो रहा है. तृतीया और चतुर्थी पूजा एक दिन पड़ने से इस साल सिर्फ आठ दिन ही मां की पूजा होगी. नवरात्र पर सामान्यत: नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है. लेकिन इस बार एक ही दिन में दो तिथियां पड़ने से शारदीय नवरात्रि 8 दिन तक चलेंगे. नौ अक्टूबर दिन शनिवार को तृतीया सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी शुरू हो जाएगी, जो अगले दिन 10 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 5 बजे तक रहेगी. नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ देवी मां का पूजन शुरू किया जाता है. घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष रूप से ध्यान रखें. 7 अक्टूबर को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट से सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक का है. इसी समय घटस्थापना करने से नवरात्रि फलदायी होते हैं. इसे भी पढ़ें - बोड़ैया">https://lagatar.in/firing-in-bodaiya-firing-prem-sagar-munda-brother-bablu-sagar-munda-bodyguard-injured/">बोड़ैया

में फायरिंग : प्रेम सागर मुंडा के भाई बबलू सागर मुंडा पर गोलीबारी, बॉडीगार्ड घायल

6 अक्टूबर को समाप्त हो रहा पितृ पक्ष

वैसे तो दुर्गे मां के सभी नौ दिन बेहद शुभ हैं. पर इस बार नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार के दिन से हो रही है. सर्वपितृ अमावस्या के साथ 6 अक्टूबर को श्राद्ध समाप्त हो रहे हैं. इसके अगले दिन यानि 7 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार से नवरात्रि प्रारंभ हो जाएंगे. इस बार देवी मां के पूजन की शुरुआत गुरुवार के दिन से हो रही है, जो पूजा व आध्यात्मिक उन्नति के लिए शुभ है. नवरात्र की शुरुआत चित्रा नक्षत्र में हो रही है, जिससे साधना, साहस और संतोष प्राप्त होगा. इसे भी पढ़ें- दुमका">https://lagatar.in/mini-gun-factory-busted-in-dumka-two-dozen-semi-finished-guns-and-pistols-barrels-seized-three-arrested/">दुमका

में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो दर्जन अर्धनिर्मित बंदूक और तमंचों के नाल जब्त, तीन गिरफ्तार

देखें नवरात्र की तिथियां

  • पहला दिन 7 अक्टूबर 2021: मां शैलपुत्री की पूजा
  • दूसरा दिन 8 अक्टूबर 2021: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • तीसरा दिन 9 अक्टूबर 2021: मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा की पूजा
  • चौथा दिन 10 अक्टूबर 2021: मां स्कंदमाता की पूजा
  • पांचवां दिन 11 अक्टूबर 2021: मां कात्यायनी की पूजा
  • छठा दिन 12 अक्टूबर 2021: मां कालरात्रि की पूजा
  • सातवां दिन 13 अक्टूबर 2021: मां महागौरी की पूजा
  • आठवां दिन 14 अक्टूबर 2021: मां सिद्धिदात्री की पूजा
  • 15 अक्टूबर 2021: विजयादशमी (दशहरा)

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही