Search

 
 
 

नवादा: शौच के लिए गए युवक की नदी में डूबने से मौत

 
Nawada: नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. घटना जिले के सिरदला थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान राजन गांव के पैंतीस वर्षीय पिंटू यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि युवक शौच के लिए धनार्जय नदी की ओर गया था. शौच के बाद जब वह पानी लेने नदी किनारे पहुंचा तो पैर फिसल गया. जिसमें नदी में अवैध बालू खनन के कारण करीब बीस फीट गहरा गड्ढा बन गया था. वहीं गहरे पानी में गिरने से दम घुटने के कारण युवक की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को नदी से निकाला और पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के कारण नदी में इतनी गहराई हो गई, जिससे यह दुर्घटना हुई. ग्रामीणों ने प्रशासन से पूछा कि क्या इतनी गहराई से बालू निकालने का आदेश था. ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों से जांच और मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग की. इस मामले पर बीडीओ दीपेश कुमार और सीओं अभिनव राज ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया. थानाध्यक्ष संजीत राम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल नवादा भेज दिया. इसे भी पढ़ें – वक्फ">https://lagatar.in/protest-against-waqf-bill-in-jantar-mantar-owaisi-said-modi-governments-aim-is-to-snatch-waqf-properties/">वक्फ

बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का जंतर-मंतर में प्रदर्शन, बोले ओवैसी-वक्फ की संपत्तियों को छीनना मोदी सरकार का मकसद
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही