Nawada : बिहार में बालू माफिया की दबंगई कम होने का नाम नहीं ले रही है. आये दिन माफिया छापेमारी करने या खनन का काम शुरू कराने गयी पुलिस की टीम और खनन विभाग पर हमला करते हैं. ताजा मामला नवादा जिले के गोविंदपुर थाने का है. जहां करणपुर बालू घाट पर शुक्रवार देर शाम खनन का काम शुरू कराने गये खनन पदाधिकारी और गोविंदपुर पुलिस पर बालू माफिया ने हमला कर दिया. बालू माफिया ने पत्थरबाजी और गोलीबारी भी की. इस घटना में गोविंदपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार पटेल समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. बालू घाट पर पत्थरबाजी और गोलीबारी की सूचना पर रजौली के एसडीपीओ पंकज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली. एसडीपीओ के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी की जा रही है.
नवादा में बालू माफिया की दंबगई, खनन विभाग और पुलिस टीम पर किया हमला, SHO समेत कई घायल
Leave a Comment