Search

 
 
 

नवादा में बालू माफिया की दंबगई, खनन विभाग और पुलिस टीम पर किया हमला, SHO समेत कई घायल

 
Nawada :  बिहार में बालू माफिया की दबंगई कम होने का नाम नहीं ले रही है. आये दिन माफिया छापेमारी करने या खनन का काम शुरू कराने गयी पुलिस की टीम और खनन विभाग पर हमला करते हैं. ताजा मामला नवादा जिले के गोविंदपुर थाने का है. जहां करणपुर बालू घाट पर शुक्रवार देर शाम खनन का काम शुरू कराने गये खनन पदाधिकारी और गोविंदपुर पुलिस पर बालू माफिया ने हमला कर दिया. बालू माफिया ने पत्थरबाजी और गोलीबारी भी की. इस घटना में गोविंदपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार पटेल समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये.  बालू घाट पर पत्थरबाजी और गोलीबारी की सूचना पर रजौली के एसडीपीओ पंकज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली. एसडीपीओ के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी की जा रही है.

पांच लाख की रंगादारी की मांग को लेकर बंद करवा दिया था काम

एसडीपीओ के अनुसार, विद्याभूषण केवट तथा घूटन केवट के नेतृत्व में अपराधियों ने करणपुर बालू घाट पर काम कर रही मिनी मैक्श कंपनी के मुंशी संगम यादव की पिटाई की थी. साथ ही खनन कार्य में लगे पोपलेन सहित अन्य मशीनों को तोड़ दिया था. अपराधियों ने पांच लाख की रंगादारी की मांग की थी. साथ ही कहा था कि जब पैसे नहीं मिलेंगे, तब तक साइट पर काम नहीं होगा. इसके बाद मुंशी ने जिला पार्षद विद्याभूषण केवट, घूटन केवट सहित छह लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवायी थी. साथ ही बालू घाट पर खनन कार्य शुरू कराने की मांग की थी. इसको लेकर ही खनन पदाधिकारी और पुलिस बालू घाट पहुंचे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही