Nawada : बिहार में वज्रपात की चपेट में आकर लोगों के मरने सिलसिला थम नहीं रहा है. ताजा मामला नवादा जिले से सामने आया है. यहां वारसलीगंज, पकरीबरावां, अकबरपुर और कादिरगंज क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटे समेत छह लोगों की मौत हो गयी. जबकि 6 लोग गंभीर रूप झुलस गये. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, वज्रपात की चपेट में आकर अकबरपुर में दो, कादिरगंज में दो, वारिसलीगंज में एक और पकरीबरावां में एक की मौत हो गयी.
नवादा : ठनका गिरने खेत में काम कर रहे छह लोगों की मौत, छह झुलसे
Last Updated: Aug 08, 2024 12:00 AM (IST)