Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नवादा : जमीन विवाद को लेकर वार्ड सदस्य की हत्या, भतीजा ने दिया घटना को अंजाम

Nawada : बिहार में जमीन विवाद को लेकर आये दिन हत्या होती रहती है. ताजा मामला नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सकरडीह गांव का है. यहां आधा कट्ठा जमीन के लिए वार्ड सदस्य की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. भतीजा ने ही अपने चाचा को धारदार हथियार से मार डला. मृतक की पहचान 60 वर्षीय कारू राजवंशी के रूप में की गई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. (पढ़ें, उमेश">https://lagatar.in/umesh-pal-murder-case-vijay-alias-usman-chowdhary-was-killed-in-a-police-encounter-the-first-shot-was-fired-at-pal/">उमेश

पाल हत्याकांड : पुलिस एनकाउंटर में मारा गया विजय उर्फ उस्मान चौधरी, पाल पर चलायी थी पहली गोली)

जमीन को लेकर एक साल से चल रहा था कारु और वाल्मीकि राजवंशी में विवाद

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कारु राजवंशी और उसके चचेरे भाई वाल्मीकि राजवंशी में आधा कट्ठा जमीन को लेकर पिछले एक साल से विवाद चल रहा था. इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी. जिसके बाद वाल्मीकि राजवंशी के बेटे धर्मेंद्र राजवंशी ने अपने चाचा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में वार्ड सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे विम्स पावापुरी रेफर कर दिया था. पावापुरी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें : पड़ताल">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-fire-extinguishers-are-not-being-checked-in-nursing-homes-noc-is-not-being-given/">पड़ताल

: नर्सिंग होम संचालकों ने लगा लिया अग्निशमन यंत्र, अब अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए लगा रहे चक्कर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही