Nawada : बिहार के नवादा में इन दिनों जंगली हाथी का कहर देखने को मिल रहा है. जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बल्ले पुर गांव में एक जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला. जिसके बाद से लोगों में हाथी को लेकर डर बना हुआ है. मृतक महिला की पहचान शांति देवी के रूप में की गई है. लोगों के मुताबिक महिला अपने खेत में सब्जी तोड़ने गई थी. तभी हाथी ने उसपर हमला कर दिया. और उसे कुचलकर मार डाला. जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग व पुलिस को दी. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं ग्रामीणों की ओर से मुआवजे की मांग की जा रही है.
हाथी ने कई घरों को तोड़ा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-18.jpg"
alt="" width="558" height="213" /> जंगल से भटक कर हाथी बल्ले पुर गांव में पहुंच गया. इस दौरान उसने कई घरों को क्षतिग्रस्त भी किया. साथ ही घर में रखे अनाज को भी हाथी ने नुकसान पहुंचाया है. वन विभाग की ओर से हाथी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. लेकिन अब तक हाथी को नहीं पकड़ा गया है. जिसको लेकर लोगों में काफी खौफ देखने को मिल रहा है.
इसे भी पढ़ें: किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-final-match-of-floodlight-local-cricket-competition-on-june-1/">किरीबुरू
: फ्लडलाइट लोकल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच एक जून को [wpse_comments_template]
Leave a Comment