Search

नावाडीह : आदिवासी सेंगेल अभियान ने राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौप ज्ञापन

Nawadih (Bokaro) : आदिवासी सेगेल अभियान बोकारो जोन के संयोजक आनंद टुडू मगंलवार को नावाडीह बीडीओ संजय सांडिल्य मिले. उन्होंने 2023 में सरना धर्म कोड लागू करने सहित राष्ट्रपति के नाम दस सूत्री मांग पत्र सौपा. मांगपत्र में आदिवासियों के ईश्वर मरांग बुरु (पारसनाथ पहाड़) को जैनों की कैद से मुक्त करने, झारखंड में प्रखंडवार नियोजन नीति लागू करने, सभी सरकारी नौकरियों का 90% हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों को आवंटित करने की मांग की गई है. पत्रकारों से बात करते हुए आनंद टुडू ने कहा कि कुर्मी महतो जाति समुदाय को एसटी बनाने की अनुशंसा करने वाले जेएमएम और कांग्रेस का सेंगेल विरोध करता है. वोट बैंक की लालच के लिए किसी भी जाति समुदाय को एसटी का दर्जा देना आदिवासियों का नरसंहार जैसा है. सेंगेल राजनीतिक लाभ और लालच के लिए कुर्मी महतो को एसटी बनाने का विरोध करता है. आनंद टुडू ने कहा कि राष्ट्रपति से संताली भाषा को अविलंब झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा देने सहित अन्य प्रमुख आदिवासी भाषाएं मुंडा, कुड़ुख, खड़िया और हो को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल की मांग की है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष आदिवासी सेंगेल अभियान करमचंद मुर्मू, प्रखंड संजोजक जागेश्वर मुर्मू, सेंगेल युवा छात्र मोर्चा अध्यक्ष हरिनारायण मुर्मू, सेंगेल छात्र मोर्चा अध्यक्ष आनंद सोरेन, मोहन सोरेन सेंगेल सेना, सेंगेल सेना बबलू सोरेन व अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-community-participation-is-important-in-jal-jeevan-mission/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : जल जीवन मिशन में समुदाय की भागीदारी अहम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp