Search

 
 
 

नावाडीह : बिरसा मुंडा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन में 30 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन : बीडीओ

 
Nawadih (Bokaro) : नावाडीह प्रखंड के सभागार में मंगलावर 25 अप्रैल को प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता में बिरसा मुंडा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन की बैठक हुई. बीडीओ संजय शांडिल्य ने कहा कि बिरसा मुंडा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन के तहत इस वर्ष नावाडीह प्रखंड में कुल 576 कूप का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सभी पंचायतों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग, गरीब, असहाय, लघु व सीमांत किसान व ग्रामीण समुचित सिंचाई के लिए कूप निर्माण के लिए 30 अप्रैल तक बिरसा मुंडा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन के पटल पर अपना आवेदन कर सकते हैं. वहीं 20 सूत्री अध्यक्ष बृजलाल हांसदा ने कहा कि सरकार की सोच है कि 2024 तक एक भी किसान सिंचाई कूप से वंचित नहीं रहें. बिरसा मुंडा सिंचाई कूप बन जानें से कोई भी किसान चाहे छोटा हो या बडा सभी प्रकार की खेती कर अपनी जीविका चला सकते हैं. बैठक में उप प्रमुख हरिलाल महतो, 20 सूत्री उपाध्याक्ष गणेश महतो ऊर्फ पारो, जेएसएस सतेंद्र बी साह, आशीष रंजन, कनीय अभियंता विश्वनाथ महतो,  मुखिया संघ के प्रखंड सचिव, नरेश विश्वकर्मा, देवेन्द्र कुमार महतो, मोहन महतो, उमेश महतो, जंयती देवी, किरन देवी, रीता देवी, मुक्ती देवी,आरती कुमारी, जलेश्वरी देवी, बसंती देवी, गायत्री देवी, नंदलाल साव, विजय कुमार रवि, सांसद प्रतिनिधि मिश्रीलाल महतो, सुबोध प्रजापति, कंप्यूटर ऑपरेटर नंदलाल महतो, प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-with-the-help-of-3d-technology-children-will-understand-the-details-of-the-subject/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : थ्री डी तकनीक से विषय की बारीकी को समझेंगे बच्चे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही