Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : शव गांव पहुंचते हीं परिजनों की चीख पुकार से गमगीन हुआ माहौल

Nawadih (Bokaro) : बेरमो अनुमंड के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत उपरघाट स्थित पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के पलामू निवासी स्व डेगलाल महतो के 28 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार महतो का शव सोमवार 15 मई को गांव पहुंचा. शव के पहुंचते हीं ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया. पत्नी अंजली देवी, पुत्र टिंकू कुमार, रवि कुमार, मां कलावती देवी भाई अनील महतो व अन्य परिजनों की चीख पुकार से ग्रामीण भी अपने आंसू रोक नहीं पाए. मुकेश की मौत बनारस के रोहनिया में कार्य के दौरान बिजली की खंभा से गिरने से हो गई थी. मोंटेकर्लो कपनी के द्वारा फिलहाल श्राद्ध के लिए 50 हजार रूपये दिया गया है. बाकी बीमा की राशि श्राद्ध के बाद देने का आश्वासन दिया गया है. मुकेश कुमार महतो के पिता  डेगलाल महतो की मौत चार माह पूर्व ही हुई है. घर की माली हालत के कारण के पिछले माह बनारस गाया था, जहां काम करने के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते हीं उप प्रमुख हरीलाल महतो, मुखिया जलेश्वरी देवी, पूर्व मुखिया बसंत राय, समाजसेवी रामचंद्र महतो सहित अन्य लोग मृतक के घर पहुंचे और परजनों को ढ़ांढ़स बंधाया. साथ ही हर संभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-villagers-start-hunger-strike-against-pollution-caused-by-ash-pond/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : ऐश पौंड से हो रहे प्रदूषण के ख़िलाफ़ ग्रामीणों की भूख हड़ताल शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही