Search

नावाडीह : 30 जून तक कूप निर्माण पूरा करने का बीडीओ ने दिया निर्देश

बीडीओ ने मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण
Nawadih (Bokaro) : नावाडीह प्रखंड के सुरही और नारायणपुर पंचायत में मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों का बीडीओ संजय शांडिल्य ने शनिवार 17 जून को निरीक्षण किया. जल संरक्षण के लिए डोभा व कूप, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दीदी बाड़ी योजना और ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान का निर्माण कार्य चल रहा है. इसके अलावा पंचायत में सहिया द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का भी जायजा लिया. भीषण गर्मी को देखते हुए बीडीओ ने मजदूरों को गुड़ व पानी पिलाया. बीडीओ ने मजदूरों से योजना निर्माण के संबध मे पूछताछ की और हौसला बढ़ाया. [caption id="attachment_671967" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/BDO-NIORIKSHAN-2-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> सुरही मे डोभा निर्माण कार्य का निरीक्षण करते बीडीओ व अन्य[/caption] बीडीओ ने बताया कि प्रखंड मे मनरेगा योजना के माध्यम से मौजूदा समय में 4691 अकुशल मजदूर विभिन्न योजनाओं में कार्य कर रहें है. वहीं बिरसा हांरित कांति योजना के तहत कूप निर्माण को हर हाल मे बरसात से पूर्व 30 जून तक पूरा करना है. प्रखंड में 240 कूप निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया गया है. वहीं प्रखंड के सभी रोजगार सेवक व मुखिया को मनरेगा योजना में जेसीबी का उपयोग करने पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी गई. मौके पर कनीय अभियंता विश्वनाथ महतो, राजीव रंजन, कमाल अख्तर, मुखिया मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, जयंती देवी, रोजगार सेवक बुलाकी महतो, पूर्व मुखिया भेखलाल महतो, शाहिद अंसारी, बुधन महतो, परशुराम महतो व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-aisf-leaders-meet-cpi-general-secretary-d-raja/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सीपीआई महासचिव डी राजा से मिले एआईएसएफ नेता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp