Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : डुमरी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक

Nawadih (Bokaro) : डुमरी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर नावाडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक 7 मई को स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में हुई. बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस देश को जोडने की बात करती है तथा भाजपा जाति व धर्म की आड में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करती है. कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की इस नीति का डटकर विरोध करें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से उपचुनाव में पूरी मुस्तैदी से लग जाने को कहा. बैठक में महावीर महतो, राजेंद्र प्रसाद सिंह व अनवर राय को जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष इमरान अंसारी, सचिव तिलक तुरी, गिरीडीह जिला उपाध्यक्ष महेश भगत, जिला महासचिव कैलाश गिरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी, गंगाराम महतो, राकेश कुमार महतो, चित्तरंजन चौहान, प्रेम रजक समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629420&action=edit">यह

भी पढ़ें : चंद्रपुरा: श्रद्धालुओं ने अंगारों पर चलकर दिखायी भक्ति की शक्ति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही