Search

 
 
 

नावाडीह : तम्बाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ चलाया गया अभियान

 
10 दुकानों से वसूला गया 2000 रूपये अर्थदण्ड
Nawadih (Bokaro) : तम्बाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ नावाडीह थाना प्रभारी के निर्देश पर छापामारी की गई. इस दौरान नावाडीह थाना क्षेत्र के सुरही, नावाडीह मार्केट व चिरूडीह के कुल 57 दुकानों की जांच की गई, जिसमें 10 दुकानों में गैर कानूनी रुप से तंबाकू उत्पाद की बिक्री होता पाया गया. इन दुकानों से संबंधित कानून के तहत अर्थदण्ड के रूप में कुल 2000 रूपये वसूले गये. जिला परामर्शी मो० असलम ने बताया कि तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के तहत छापामारी लगातार जारी रहेगी. बताया कि चीरूडीह में स्कूल के सामने तम्बाकू उत्पाद बेचा जा रहा था, यह कोटपा कानून 2003 की धारा 6-बी का उल्लंघन है. संबंधित दुकानदार को निर्देश दिया गया कि तम्बाकू उत्पाद की बिक्री स्कूल के 100 गज के अन्दर न करें. जिला परामर्शी ने दुकानदारों से आग्रह किया कि तम्बाकू मुक्त युवा अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें. 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तम्बाकू उत्पाद न बेचे. छापामारी के दौरान नावाडीह थाना का गश्ती बल साथ था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=692390&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही