Search

 
 
 

नावाडीह : इलाज के दौरान सीसीएल कर्मी की मौत, बेटे को मिला नियुक्ति पत्र

 

मंत्री बेबी देवी की पहल पर प्रबंधन ने की त्वरित कार्रवाई

Nawadih : सीसीएल ढोरी एरिया की एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना में कार्यरत पंप ऑपरेटर राजदेव तुरी (53 वर्ष) की इलाज के दौरान 30 जुलाई रविवार को मौत हो गई. नावाडीह थाना क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी राजदेव तुरी को 27 जुलाई को नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ा था. थियों ने उन्हें तत्काल सीसीएल रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया था. स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया था. जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. इसकी जानकारी मिलते ही सूबे की उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी ने सीसीएल के ढोरी एरिया जीएम मनोज कुमार अग्रवाल से बात की और मृतक के पुत्र राहुल कुमार की 9:3:0 के आधार पर नियुक्ति व अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग देने का अनुरोध किया. महाप्रबंधक अग्रवाल नियुक्ति पत्र व 75 हजार रुपये का चेक लेकर पहुंचे और मृतक के बडे पुत्र राहुल कुमार को नियुक्ति पत्र व पत्नी कलावती देवी को अंतिम संस्कार के लिए चेक सौंपा. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-1408-mercury-teachers-gave-assessment-exam/">जामताड़ा

: 1408 पारा शिक्षकों ने दी आकलन परीक्षा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही