Search

 
 
 

नावाडीह : प्रमुख और बीडीओ ने की आम बागवानी की शुरुआत

 
मनरेगा योजना के तहत बिरसा हरित ग्राम के तहत चलाई जा रही योजना
Nawadih ( Bokaro) : नावाडीह प्रखंड के चिरुडीह पंचायत के मुंडराटांड में नीला देवी व कोकिलचंद की जमीन पर 28 जुलाई को मनरेगा योजना के तहत बिरसा हरित ग्राम आम बागवानी योजना का शुभारंभ किया गया. प्रमुख पूनम देवी और बीडीओ संजय सांडिल्य ने संयुक्त रूप से योजना की शुरुआत की.  प्रमुख ने कहा कि सरकार के द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से आम बागवानी योजना चलाई जा रही है. आम की बागवानी से किसानों को अच्छी आमदनी होगी. वहीं बीडीओ ने कहा कि बागवानी व पौधारोपण से किसानों को लाभ मिलेगा जबकि प्राकृतिक संतुलन भी बना रहेगा. मौके पर लाभुकों को बागवानी की देखभाल की जानकारी दी गई. मौके पर उप प्रमुख हरिलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि मिश्रीलाल महतो, बीपीओ अशीष रंजन, एई सुरेश कुमार, कनीय अभियंता विश्वनाथ महतो, पंसस जयनाथ रजक, बीएफईटी महेश कुमार, किसान मणि महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-bjp-delegation-submitted-memorandum-to-additional-collector/">बोकारो

: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने अपर समाहर्ता को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही