Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : सीओ ने पकड़ा बालू लदा दो ट्रैक्टर, मामला दर्ज़

Nawadih : नवाडीह अंचल अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने शनिवार 29 अप्रैल को डुमरी-बेरमो मुख्य पथ के कोडवाडीह के समीप दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया. हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर का चालक और उप चालक भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन चलकरी, फुसरो के दर्जनों ट्रैक्टर अवैध बालू लेकर नावाडीह थाना क्षेत्र में मनमाने ढंग से बालू बेचते है. इसी दौरान सीओ ने कार्रवाई करते हुए मुख्य सड़क पर बालू ले जाते दो ट्रैक्टर को जब्त किया. दोनों ट्रैक्टर चलकरी का बताया जा रहा है. सीओ ने जब्त ट्रैक्टर को नावाडीह थाने को सुपुर्द कर प्राथमिकी दर्ज़ करने के लिए खनन विभाग को लिखित सूचना दिया है. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-dont-divide-me-in-red-and-green-let-the-tricolor-fly-on-my-roof-ishrat-jahan/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : मुझे लाल हरा में मत बाटों, मेरी छत पर तिरंगा लहराने दो : इशरत जहां [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही