Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह: गांव के विकास में आम ग्रामीणों का योगदान अहम : राज्यपाल

Nawadih (Bokaro) : नावाडीह प्रखंड स्थित चपरी पंचायत के मध्य विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास का उद्घाटन 5 मई को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया. उन्होंने स्मार्ट क्लास सुचारू रूप से संचालित होने की कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द कार्य को पूर्ण करने की बात कही. राज्यपाल ने कहा कि उक्त विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए आम ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है. बच्चों से मिलने के बाद मुझे यह महसूस हुआ कि इनकी मुस्कान के लिए इसे मध्य विद्यालय से 10+2 में अपग्रेड करने की जरूरत है. इसके लिए डीसी कुलदीप चौधरी को जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने बच्चों के साथ क्लास में जाकर परिचय प्राप्त किया और पढाई की गुणवत्ता पर कई जरूरी टिप्स दिए. राज्यपाल ने दीदी बाड़ी के 02,वृद्धावस्था पेंशन के 03, राशन कार्ड के 02, सिंचाई कूप के 02, मुख्यमंत्री कन्यादान के 02, साबित्री बाई फुले योजना के 02 लाभुकों को प्रमाण पत्र सौंपा. सीएसआर व जिला प्रशासन से तीन एएनएम को स्कूटी की चाभी देकर सम्मानित किया. [caption id="attachment_628484" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-05-at-6.36.00-PM-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> राज्यपाल को सुनते ग्रामीण[/caption] मौके पर डीडीसी कृति श्री,एसपी चंदन झा, डीएफओ रजनिश कुमार, एसडीओ दिलीप सिंह शेखावत, डीएसई नूर आलम,सीएस अभय भुषण प्रसाद सिन्हा, प्रभारी एसडीओ मनोज कुमार, डीएसपी सतीश कुमार झा, प्रमुख पूनम देवी, सीओ अशोक कुमार सिन्हा, बीडीओ संजय कुमार सांडिल्य, इंस्पेक्टर नूतन मोदी, चिकित्सा प्रभारी कामेश्वर महतो, थाना प्रभारी मनीष कुमार, कार्तिक महतो, कामता प्रसाद मेहता, मुखिया आरती कुमारी, प्रधानाध्यापक कुमारी रोहणी महतो, लालचंद महतो, राजू पाण्डेय आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=628351&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : सिंहपुर को सिंगापुर की तरह विकसित करना मेरा सपना : राज्यपाल  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही