Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह :पंसस की बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग

Nawadih: नावाडीह प्रखंड सभागार मे 26 अप्रैल को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक प्रमुख पुनम देवी की अध्यक्षता में हुई. संचालन उप प्रमुख हरीलाल महतो ने किया. बैठक में वन विभाग, विधुत विभाग, पीएचईडी, नावाडीह व पैंक थाना के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण किए जाने का निर्देश दिया गया. सदस्यों ने शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल की समास्या को उठाते हुए शीघ्र ही दुरूस्त करने की मांग की. प्रमुख पुनम देवी ने कहा कि महत्त्वपूर्ण व कल्याणकारी योजनाओं को धरातल में उतारने में प्रखंड के अधिकारी, कर्मचारी व पंचायत जनप्रतिनिधि अपनी अहम भूमिका अदा कर विकसित प्रखंड का निर्माण करने में सहयोग करें. वर्ष 2023 -24 के विकास के लिए पंचायत सहजकर्ता दल का गठन किया गया. गरीबी उन्मूलन, स्वरोजगार, जल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य ,पर्यावरण व हरियाली,समाजिक विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित किया जाए. सांसद प्रतिनिधि मिश्रीलाल महतो ने कहा कि पोटसो मध्य विधालय के शिक्षक द्वारा सरकारी पुस्तकों को बेचने के क्रम में मुखिया व ग्रामीणें द्वारा पुलिस को सुपुर्द किए जाने के वाबजूद कार्रवाई नहीं होन की बात कही. बच्चों को छात्रवृति के लिए आय, आवासीय व जाति प्रमाण पत्र बनाने में विलंब होने से विधार्थी छात्रवृत्ति का फार्म नहीं भर पातें हैं.बैठक में सीओ अशोक कुमार सिन्हा, एमओ डॉ कामेश्वर महतो, सतेन्द्र साह, नरेश महतो, आशीष रंजन, अभियंता नवीन कुमार कुल्लू , माणिकचंद मुर्मू, सुबोध प्रजापति, मुखिया किरण देवी, रेशमी देवी, जंयती देवी, रेशमी देवी, निर्मल महतो आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620468&action=edit">यह

भी पढ़ें:बोकारो : देश को टीबी-मुक्त बनाने के अभियान में मीडिया की भूमिका अहम: यक्ष्मा पदाधिकारी  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही