Search

 
 
 

नावाडीह : नौकरियों में 90 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों को देने की मांग

 
Nawadih (Bokaro) : आदिवासी सेंगेल अभियान ने सोमवार को नावाडीह प्रखंड मुख्यालय में धरना- प्रदर्शन किया. इसके बाद बीडीओ संजय शांडिल्य को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा. सेंगेल अभियान के ज़िला संयोजक आनंद टुडू ने कहा कि नियोजन के मामले पर पक्ष और विपक्ष दोनों ने झारखंड की जनता के साथ धोखेबाजी की है. सेंगेल अभियान की मांग है प्रखंडवार नियोजन नीति लागू किया जाए. क्योंकि निकट भविष्य में स्थानीय नीति, आरक्षण नीति, नियोजन नीति और भाषा नीति आदि बनने-बनाने की गुंजाइश कम दिखाई पड़ती है. पिछले 22 वर्षों से लाखों शिक्षित बेरोजगार नौकरी के आस में हैं. इसके लिए पक्ष और विपक्ष दोनों दोषी हैं. [caption id="attachment_604551" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/SENEGAL-PRADARSHAN-1-300x168.jpg"

alt="" width="300" height="168" /> बीडीओ को ज्ञापन सौंपते सेंगेल अभियान सदस्य[/caption] आनंद टुडू ने कहा कि सेंगंल अभियान झारखंड में प्रखंडवार नियोजन नीति लागू करने, सभी सरकारी व गैर सरकारी नौकरियों का 90 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों को आवंटित करने, प्रखंडवार कोटा बनाकर उसी प्रखंड के आवेदकों से भरने की मांग कर रहा है. इससे खतियान की जरूरत नहीं होगी. स्थानीयता, आरक्षण और नियोजन नीति इसमें स्वत: समाहित हो जाएंगे. नीतियों की इंतजार में नियोजन लंबित नहीं होगा. मौके पर नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष करमचंद मुर्मू प्रखंड सांयोजक जागेश्वर मुर्मू, अनिल बास्के, नेमचंद मुर्मू , आनान्द सोरेन मुर्मू, बुधन मुर्मू , बिहारी मरांडी , फुलचंद किस्कू, पांडू मुर्मू, सेंगेल मांझी, बड़की मुर्मू, बसांती मुर्मू, पुजा मुर्मू, नानकी बास्के, बाबुराम मुर्मू, सुरेन्द्र मुर्मू, अरविंद मुर्मू, दिलीप मुर्मू, सीताराम बास्के, सुरेन्द्र बास्के, संजय टुडू, मीहीलाल बास्के, सुखीलाल, फुलचंद आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/chandrapura-jagarnath-used-to-rule-everyones-heart-with-his-impunity-raghuvar-das/">यह

भी पढ़ें : चंद्रपुरा : अपनी बेबाकी से सबके दिलों में राज करते थे जगरनाथ : रघुवर दास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही