Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : डुमरी उपचुनाव में आदिवासी प्रत्याशी देने की मांग

Advertisement
Advertisement
Nawadih (Bokaro) : नावाडीह प्रखंड के बाजारटांड स्थित बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम परिसर में आदिवासी युवकों ने सोमवार 26 जून को सांसद प्रतिनिधि फूलचंद किस्कू की अध्यक्ष्ता में बैठक की. बैठक में डुमरी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में आदिवासी समाज के युवा को प्रत्याशी बनाने की मांग की गई. निर्णय लिया गया कि जो दल आदिवासी युवा को डुमरी का प्रतिनिधित्व करने का मौका देगा, युवा वर्ग उस प्रत्याशी का समर्थन करेंगे. बैठक को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि फूलचंद किस्कू ने कहा कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी समुदाय बहुसंख्यक है. इसके बावजूद आज तक किसी राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दल ने आदिवासी नेता को प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं दिया है. आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखा गया. चार बार लगातार क्षेत्र के विधायक चुने गए जगरनाथ महतो को जीत दिलाने में आदिवासी समाज ने अहम भूमिका निभाई. पिछले विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया गया, लेकिन उन्होंने भी आदिवासी समाज को ठगने का काम किया है. बैठक में करण किस्कू, दुखन सोरेन, हेमलाल सोरेन, बिमल मरांडी, कालीचरण किस्कू, सुनील मुर्मू, महीलाल टुडू, लालजी मुर्मू, अनील बस्के, विरेंद्र कुमार मरांडी, मोहन सोरेन, सुखीलाल टुडू, अजय मुर्मू, चैता मरांडी, मनोज बास्के, बिहारी मरांडी, लालो मुर्मू व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-ward-members-will-agitate-if-information-about-the-allocated-amount-is-not-received/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : आवंटित राशि की जानकारी नहीं मिली तो वार्ड सदस्य करेंगे आंदोलन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही