Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : जिला कृषि पदाधिकारी ने कृषक पाठशाला का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
कृषको को वैज्ञानिक विधि से प्रशिक्षित करने के साथ जैविक खेती को बढ़ावा देना उद्देश्य : डीएओ
Nawadih (Bokaro) : जिला कृषि पदाधिकारी उमेश तिर्की ने गुरूवार 6 जुलाई को नावाडीह प्रखंड में आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति की ओर से संचालित समेकित बिरसा ग्राम योजना सह कृषक पाठशाला योजना का निरीक्षण किया. जिला कृषि पदधिकारी ने कहा कि नावाडीह स्थित कृषि फार्म के 15 एकड़ जमीन में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना का संचालन किया जा रहा है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि, पशुपालन और मत्स्यपालन प्रक्षेत्रो में कृषको को वैज्ञानिक विधि से प्रशिक्षित करना और विषेशज्ञो की सेवा उपलब्ध कराना है. साथ ही जैविक खेती को बढावा देना भी अहम मकसद है. उन्होंने निरिक्षण के दौरान कृषक पाठशाला में बने तलाब और पौधा लगाने के लिए की गई तैयारी का भी जायजा लिया. कार्यालय में कृषक पाठशाला के ज़रूरी कागजातों की भी जांच की. आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना के तहत तालाब निमार्ण का कार्य किया जा चुका है. कुछ दिनो के बाद तालाब में मत्स्य पालन का कार्य शुरू किया जाएगा. जिसके बाद यहां के किसानों को कृषक पाठशाला का लाभ मिलने लगेगा. मौके पर अजानंद प्रसाद सिंह, निमाय प्रसाद साव, अजित कुमार, असगर हुसैन, प्रोग्राम मैनेजर निहाल ओझा, आषिश मिश्रा, गिरीश कुमार, अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-students-honored-on-the-birth-anniversary-of-dr-shyama-prasad-mukherjee/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही