Search

नावाडीह : शिक्षा मंत्री ने ओबीसी आवासीय विद्यालय भवन निर्माण की रखी आधारशीला

Bokaro Thermal : राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रविवार को नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित नारायणपुर पंचायत के बाघा डाबर लहिया में ओबोसी अवासीय विद्यालय भवन निर्माण की आधारशिला रखी. करीब 15 करोड़ की लागत से यह भवन बनेगा. इससे पहले मंत्री जगरनाथ महतो के पहुंचने पर इप्टा ग्रुप नारायणपुर के किशोरियों ने स्वागत किया. लोगों को संबोधित करते हुए जगरनाथ महतो ने कहा कि ऊपरघाट के नौ पंचायत के लिए जो वायदा किया था आज पूरा कर रहा हूं. यहां 15 एकड़ में 480 छात्रा छात्राओं की पढ़ने की समुचित व्यवस्था होगी. उन्होंने संवेदक को हिदायत देते हुए कहा कि काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

      ऊपरघाट प्रखंड के लिए करें जमीन की तलाश

जगरनाथ महतो ने ऊपरघाट के नौ पंचायत के लोगों को समन्वय बनाकर भूमि स्थल का चयन करने को कहा है ताकि शीघ्र ही ऊपरघाट को प्रखंड बनाया जाएगा. कार्यक्रम के बाद किडनी बीमारी से पीड़ित कंजकिरो निवासी डोमन महतो को विवेकानंद योजना मद से 1 लाख रुपये का चेक व हरलाडीह निवासी सचिन कुमार महतो को कृत्रिम पैर लगाने के लिए 25 हजार रुपए का चेक सौंपा. कार्यक्रम को झामुमो जिला सचिव जय नारायण महतो, बेरमो एसडीएम अनंत कुमार, शिक्षा मंत्री के सुपुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू, नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष वृजलाल हांसदा, पंसस कालेश्वर महतो, मुखिया जयंती देवी आदि ने संबोधित किया. जबकि सभा की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो व संचालन प्रखंड सचिव सोनाराम हेम्ब्रम ने किया. मौके पर नावाडीह बीडीओ संजय सांडिल्य, सीओ अशोक कुमार सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, उपप्रमुख हरिलाल महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष गणेश महतो, पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान, नावाडीह थाना प्रभारी मनीष कुमार, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद महतो, झामुमो किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गंगाराम महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर कमालुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में अन्य दल को छोड़कर ऊपरघाट के 40 युवक झामुमो में शामिल हुए. जिन्हें मंत्री जगरनाथ महतो ने माला पहनाकर स्वागत किया. यह">https://lagatar.in/bermo-women-roam-around-and-appeal-to-quit-drugs/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : महिलाओं नें घूम-घूम कर की नशा छोड़ने की अपील [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp