Search

नावाडीह: जगरनाथ महतो ने क्षेत्र में बहाई विकास की गंगा : टेकलाल चौधरी

Nawadih : पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद रिक्त हुई डुमरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर झामुमो ने तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी पर्यवेक्षक टेकलाल चौधरी ने 08 जून को नावाडीह पंचायत सचिवालय में पार्टी कार्यकताओं के साथ बैठक की. कहा कि मंत्री जगरनाथ महतो ने डुमरी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है. उनके प्रयास से क्षेत्र में पुल-पुलिया, सड़क, बिजली सब स्टेशन, पेयजल जैसे मूलभूत सुविधा मुहैया हो सकी है. उन्होंने डुमरी, नावाडीह, चंद्रपुरा प्रखंड को शिक्षा का हब बनाने का काम शुरु किया गया था. केशधरी में नेतरहाट की तर्ज पर आवासीय विद्यालय, नावाडीह बाजारटांड़ में पुस्तकालय व उपरघाट को प्रखंड बनाना जगरनाथ महतो का सपना था, जो अधूरा रह गया. उनके अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए उनके परिजन को विजयी बनाना होगा, तभी डुमरी विधानसभा क्षेत्र का विकास होगा. बैठक में प्रखंड के सुरही, नावाडीह, खरपीटो, अहारडीह, सहरिया व पोटसो पंचायत कमेटी का विस्तार किया गया. मौके पर पर्यवेक्षक उप प्रमुख हरिलाल महतो, अयोध्या प्रसाद महतो, गजाधर महतो, तारो महतो, भेखलाल महतो, सोनाराम हेब्रम, विजय कुमार रवि, गणेश प्रसाद महतो, रामकुमार महतो, सलार खान, उमेश कुमार महतो, विरेंद्र कुमार महतो, बालेश्वर महतो, मिथलेश चौधरी, संतोष कुमार महतो, रऊफ हुसैन आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661328&action=edit">यह

भी पढ़ें:तेनुघाट : मन का मिलन पखवाड़ा में हुए चार समझौते [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp